Gold-Silver Price Today: चांदी ₹2,046 और सोना ₹832 लुढ़का, कैरेट के हिसाब से देखें ताजा रेट

घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार (6 जुलाई) को सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 832 रुपये घटकर 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी 2,046 रुपये की गिरावट के साथ 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

हालांकि, इस साल अब तक दोनों की कीमतों में कुल मिलाकर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोना करीब 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1.46 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह चांदी का भाव 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

इस दौरान 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड उच्च स्तर भी छुआ था।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित आभूषण ही खरीदना चाहिए। साथ ही खरीदारी से पहले IBJA या अन्य विश्वसनीय स्रोतों से उस दिन का बाजार भाव जरूर जांच लें, क्योंकि 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग होते हैं।

वहीं, चांदी खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच के लिए मैग्नेट टेस्ट, आइस टेस्ट, स्मेल टेस्ट और क्लॉथ टेस्ट जैसे आसान तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनसे असली और नकली चांदी की पहचान करने में मदद मिलती है।

Related Articles

Back to top button