असम में चार डकैत ढेर, मणिपुर में छह उग्रवादी गिरफ्तार; तेजपुर यूनिवर्सिटी में VC विवाद

तेजपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टीयूटीए) ने कुलपति शंभु नाथ सिंह के खिलाफ वित्तीय हेराफेरी और प्रशासनिक अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। संघ ने इस संबंध में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को ज्ञापन सौंपा।

टीयूटीए ने कहा कि वीसी के कार्यकाल में ठेकों का पारदर्शी प्रबंधन नहीं, वित्तीय अनियमितताएं और छात्रावास व निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी सामने आई है। संघ ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों और शिक्षकों के साथ गैर-पेशेवर व्यवहार किया गया, महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद खाली रखे गए और नए पद बिना अनुमति बनाए गए।

साथ ही वीसी पर गायक जुबीन ग्रग के निधन के बाद कथित अपमानजनक टिप्पणी करने का भी आरोप है। टीयूटीए ने चेतावनी दी कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे और सशक्त आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Back to top button