पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; चिकित्सकों ने दी स्थिति अपडेट

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस पार्टी के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते एचडी देवगौड़ा को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एचडी देवगौड़ा को मंगलवार को संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मणिपाल अस्पताल की ओर से एक बयान भी जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को संक्रमण के कारण ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में डॉक्टर्स की टीम उन पर निगरानी रख रही है।”

जानिए अब कैसी है पूर्व पीएम की तबीयत?

अस्पताल प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती किया गया है और इस समय उनकी हालत स्थिर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 92 वर्षीय जेडीएस प्रमुख को बुखार था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देश के 11वें प्रधानमंत्री रहे एचडी देवगौड़ा

बता दें कि एचडी देवेगौड़ा,जिनकी पूरा नाम हरदानहल्ली डोड्डेगौड़ा देवेगौड़ा हैं, वो देश के 11 प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 1 जून 1996 से लेकर 21 अप्रैल 1997 तक प्रधानमंत्री का पद संभाला। वहीं 1994 से 1996 तक कर्नाटक के 14वें मुख्यमंत्री भी रहे। मौजूदा वक्त में देवगौड़ा राज्यसभा में संसद सदस्य हैं।

Related Articles

Back to top button