1.62 करोड़ के डोडा-चूरा के साथ भीलवाड़ा में पकड़े गए तस्कर, एस्कॉर्ट में क्रेटा कार शामिल

डीएसटी और रायपुर थाना पुलिस ने मिलकर 10 क्विंटल 81 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 62 लाख 15 हजार रुपये है। यह माल एक बोलेरो पिकअप में रखा गया था, जिसे एक क्रेटा कार एस्कॉर्ट कर रही थी।

रायपुर थाना प्रभारी अर्जुन लाल ने बताया कि डीएसटी के हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार और टीम ने दो गाड़ियों का पीछा किया। ड्राइवर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया, लेकिन पिकअप और क्रेटा कार को जब्त कर तलाशी ली गई।

पकड़े गए माल की जांच एनडीपीएस एक्ट के तहत शुरू की गई है। इस कार्रवाई में रायपुर थाना प्रभारी अर्जुन लाल, साइबर सेल इंचार्ज आशीष कुमार, हेड कॉन्स्टेबल शिवराज, जगदीश लाल, अशोक कुमार, कॉन्स्टेबल गोपाल और अन्य टीम मेंबर शामिल थे।

Related Articles

Back to top button