जितेंद्र आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा, करन माहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस

देहरादून:  कांग्रेस की प्रभारी शैलजा कुमारी 27 को देहरादून आएंगी। यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने दी। शनिवार को पत्रकारवार्ता में माहरा ने आरोप लगाया कि जितेंद्र आत्महत्या मामले में पहले उनके पिता की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया। तीन घंटे बाद पुलिस ने दूसरा मामला दर्ज कर दिया। उन्होंने आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

माहरा ने कहा कि जब मेरे पिता कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे थे। सामने जनसंघ के उम्मीदवार था। जब हम कांग्रेस दफ्तर जाते थे तो एक दो बैज मिलते थे, लेकिन भाजपा दफ्तर में पूरा गट्ठर मिलता था। बीजेपी का पूरा तंत्र धनबल से चलता है।

11 साल में फाइव स्टार से ज्यादा सुविधा वाले कार्यालय बन गए। ऐसी कौन सी जादू की छड़ी आ गई कि 30 करोड़ का फंड इकट्ठा कर लिया। हमारे पास बमुश्किल दो लाख का फंड होता है।

Related Articles

Back to top button