इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की सर्किल-वाइज वैकेंसी जारी, राज्यवार रिक्तियों का विवरण सामने

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत कुल 28,636 रिक्तियों का सर्किल-वाइज विवरण जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने राज्य के अनुसार वैकेंसी की जानकारी देख सकते हैं। विभाग ने राज्यवार और कैटेगरी-वाइज पदों की पूरी सूची उपलब्ध कराई है, ताकि उम्मीदवार अपने लिए उपयुक्त सर्किल चुन सकें।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 14 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 18 और 19 फरवरी को करेक्शन विंडो भी खुलेगी। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

कैटेगरी-वाइज पदों का वितरण

कुल 28,636 पदों में

  • सामान्य (UR): 12,696
  • ओबीसी: 5,694
  • एससी: 3,942
  • एसटी: 2,716
  • ईडब्ल्यूएस: 2,719
  • दिव्यांग (PwD): 869 पद निर्धारित किए गए हैं।

प्रमुख राज्यों में वैकेंसी

सबसे अधिक पद महाराष्ट्र (3,553), उत्तर प्रदेश (3,169), पश्चिम बंगाल (2,983), मध्य प्रदेश (2,102) और तमिलनाडु (2,009) में हैं। इसके अलावा बिहार (1,344), ओडिशा (1,191), छत्तीसगढ़ (1,155), झारखंड (908) और राजस्थान (634) में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां घोषित हुई हैं। दिल्ली सर्किल में 38 पद उपलब्ध हैं। प्रत्येक राज्य के लिए स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य रखा गया है।

आयु सीमा और पात्रता

उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है, जिसमें गणित और अंग्रेजी विषय शामिल हों। साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान, कंप्यूटर की बेसिक समझ और साइकिल चलाने की क्षमता भी जरूरी है।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी—एससी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की राहत दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button