‘बीएमसी में बदलाव तय, महायुति ने पाप का घड़ा फोड़ दिया है’, उत्सव के दौरान बोले सीएम फडणवीस

मुंबई:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। महायुति सरकार ने उन लोगों की “पाप की हांडी” तोड़ दी है, जिन्होंने वर्षों तक बीएमसी को लूटा और अब विकास की नई हांडी शुरू की है।

बीएमसी को अब तक मुंबई की सबसे ताकतवर और समृद्ध नगर निगम माना जाता है। 1997 से 2022 तक लगातार 25 वर्षों तक इस पर अविभाजित शिवसेना का कब्जा रहा। फडणवीस ने कहा कि महायुति सरकार ने मुंबई में तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है और यही असली बदलाव का संकेत है। यह बयान उन्होंने दही हांडी कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में दिया।

दही हांडी पर सुरक्षा और परंपरा पर जोर
फडणवीस ने कहा कि जन्माष्टमी पूरे महाराष्ट्र में पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। दही हांडी में गोविंदा बारिश के बावजूद जोश से मानव पिरामिड बनाकर भाग ले रहे हैं। उन्होंने लोगों से सुरक्षित तरीके से उत्सव मनाने की अपील की। महायुति सरकार ने दही हांडी को 2022 में “एडवेंचर स्पोर्ट” का दर्जा दिया था और प्रतिभागियों के लिए बीमा कवरेज भी लागू किया गया है।

सुरक्षा बलों को समर्पित दही हांडी
घाटकोपर में भाजपा विधायक राम कदम ने सुरक्षा बलों को समर्पित दही हांडी आयोजित की। उन्होंने कहा कि जैसे हमारी सेना ने पाकिस्तान की “पाप की हांडी” तोड़ी थी, वैसे ही यह आयोजन उनके साहस और शौर्य को समर्पित है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और इसे भारतीय जवाFनों के साहस का प्रतीक बताया।

Related Articles

Back to top button