Bihar Job Fair 2026: 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 19 अगस्त से लगेगा मेगा मेला

बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजधानी पटना में 19 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर के जरिए बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, रिटेल और अन्य क्षेत्रों में करीब 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह रोजगार मेला युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसमें फ्रेशर के साथ अनुभवी उम्मीदवार भी हिस्सा ले सकेंगे।

कहां लगेगा रोजगार मेला?

मेगा रोजगार मेले का आयोजन पटना के ज्ञान भवन, उत्तरी गांधी मैदान में किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने साथ सीवी या रिज्यूमे, पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। चयन प्रक्रिया के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत और साक्षात्कार का मौका मिल सकता है।

रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना पंजीकरण के मेले में प्रवेश नहीं मिलेगा। फिलहाल नौकरी देने वाली कंपनियों और नौकरी तलाशने वाले उम्मीदवारों, दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू है।

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर Job Fair Records सेक्शन खोलें।
  • BFSI Retail And Other Sector Job Fair (19 से 23 अगस्त 2026) के सामने दिए Apply Now विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Registration लिंक पर जाएं।
  • Register As में Job Seeker विकल्प चुनें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर Proceed पर क्लिक करें।
  • मोबाइल और ईमेल पर मिले OTP से सत्यापन करें।
  • अब मांगी गई सभी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट कर दें।
    किन क्षेत्रों में मिल सकती है नौकरी?

रोजगार मेले में बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, रिटेल समेत कई अन्य क्षेत्रों की कंपनियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। योग्य उम्मीदवारों को कंपनियों की जरूरत के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद निर्धारित तिथियों पर जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचें।

Related Articles

Back to top button