Ayodhya में रामलला के दर्शन के बाद बोले आसाराम तीर्थ यात्रा से मिलता है आध्यात्मिक लाभ

दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता धर्मगुरु Asaram Bapu ने बुधवार को Ram Mandir Ayodhya पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। वह मंगलवार देर शाम Ayodhya पहुंचे थे, जहां उन्होंने Saryu River के तट पर पूजा-अर्चना की और मां सरयू की महाआरती में भी हिस्सा लिया।
राम मंदिर में दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आसाराम ने कहा कि भारत में कई ऐसे तीर्थ स्थल हैं, जहां जाने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में सात मोक्षदायी तीर्थों का उल्लेख मिलता है, जिनमें अयोध्या, मथुरा, माया (हरिद्वार), काशी, कांची, अवंतिका और पुरी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि मानव शरीर में वात, कफ और पित्त जैसे तीन दोष होते हैं और तीर्थस्थलों की यात्रा करने से इनका प्रभाव कम होता है। उनके अनुसार अयोध्या का स्थान इन सातों तीर्थों में विशेष माना गया है।
बताया गया कि बुधवार सुबह आसाराम ने आद्य शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर में प्रवेश कर रामलला के दर्शन-पूजन किए। वह करीब 30 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान मंदिर निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने उन्हें मंदिर निर्माण कार्यों की जानकारी भी दी।





