बच्चों की मौत के बाद सरकार सख्त, CDSCO बनाएगा नई निगरानी प्रणाली

कफ सिरप के सेवन से हुई मासूम बच्चों की मौत के मामलों के बाद केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसके तहत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) कफ सिरप निर्माण पर नजर रखने के लिए मजबूत निगरानी प्रणाली तैयार करेगा।
सूत्रों के अनुसार, CDSCO ने सभी राज्यों को ऑडिट के लिए कफ सिरप निर्माण कंपनियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में किसी भी खतरनाक या अवैध दवा के निर्माण और वितरण पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।
देश में अब तक कफ सिरप के सेवन से 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें से मध्य प्रदेश में 22 और राजस्थान में 3 बच्चे मृत हुए हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में 3 बच्चे गंभीर हालत में हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि CDSCO द्वारा तैयार की जाने वाली यह प्रणाली दवाओं की गुणवत्ता और बच्चों की सुरक्षा को अंतरराष्ट्रीय मानकों तक पहुंचाने में मदद करेगी।





