नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर डॉ. शशिकान्त शर्मा द्वारा कराया गया सेवा कार्यक्रमों का आयोजन

जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित एवं आर्थिक मदद, रक्तदान कार्यक्रम और भंडारे का भी किया गया आयोजन

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती के अवसर पर रायबरेली में सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं 180 सदर विधानसभा रायबरेली से डॉ. शशिकान्त शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा का संदेश दिया गया।

जयंती के अवसर पर डॉ. शशिकान्त शर्मा ने जिला अध्यक्ष एवं सभी समाजवादी साथियों सहित जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मरीजों को फल वितरित किए तथा जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। डॉ. शर्मा ने मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और मानवता की सेवा का संदेश दिया गया।

इसी क्रम में रायबरेली सुपर मार्केट स्थित जिला कार्यालय पर श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर डॉ. शर्मा ने भंडारे का आयोजन भी किया। जिसमे समाजवादी साथियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। लोगों को प्रसाद वितरित कर सामाजिक समरसता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।

वहीं, समाजवादी पार्टी के रायबरेली जिला कार्यालय पर नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित समाजवादी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके राजनीतिक संघर्ष, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के प्रति उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकान्त शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बीता। उन्होंने सदैव सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य किया। नेताजी के विचार और संघर्ष हम सभी समाजवादियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

उन्होंने कहा कि नेताजी की जयंती को सेवा और समर्पण के रूप में मनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाजवादी विचारधारा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता और सम्मान पहुंचाना है। हम सभी को नेताजी के बताए रास्ते पर चलते हुए जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव को शत्-शत् नमन करते हुए उनके विचारों और समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button