रिटायर्ड दंपती और नौकरानी की हत्या से दहला देहरादून, लूट के बाद फरार हुए बदमाश

राजधानी देहरादून में मंगलवार को तिहरे हत्याकांड की वारदात से सनसनी फैल गई। रायपुर क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर रिटायर्ड दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे।

जानकारी के अनुसार, तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में घटना के वक्त घर में दंपती और उनकी नौकरानी मौजूद थीं। दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं। आरोप है कि बदमाशों ने तीनों पर पेचकस से कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है।

मृतकों की पहचान रमेश कपूर, रजनी कपूर और उनकी नौकरानी शीला के रूप में हुई है। शीला बिहार के दरभंगा की रहने वाली थीं।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल वारदात के पीछे लूट ही वजह थी या इसके अलावा कोई अन्य कारण भी था, इसकी जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

Related Articles

Back to top button