शेयर बाजार में बिकवाली का असर, TCS और रिलायंस समेत पांच दिग्गज कंपनियों को बड़ा नुकसान

घरेलू शेयर बाजार में बीते सप्ताह रही गिरावट का असर देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों पर भी पड़ा। शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से करीब एक लाख करोड़ रुपये की कमी आई। सेंसेक्स 489.92 अंक और निफ्टी 204.65 अंक गिरकर बंद हुआ।
TCS को सबसे ज्यादा नुकसान
टॉप-10 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 34,263.28 करोड़ रुपये घटकर 8.53 लाख करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत भी 31,869.13 करोड़ रुपये घटकर 17.70 लाख करोड़ रुपये हो गई।
SBI और बैंकिंग शेयर भी दबाव में
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का मार्केट कैप 25,891.88 करोड़ रुपये घटकर 9.86 लाख करोड़ रुपये रह गया। वहीं HDFC बैंक की बाजार हैसियत 7,165.37 करोड़ रुपये और ICICI बैंक का मार्केट कैप 2,792.65 करोड़ रुपये कम हुआ।
इन कंपनियों को हुआ फायदा
जहां पांच दिग्गज कंपनियों को नुकसान हुआ, वहीं शीर्ष 10 में शामिल पांच अन्य कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 55,149.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इनमें LIC को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। उसका बाजार पूंजीकरण 26,438.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5.23 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप भी 20,592.13 करोड़ रुपये बढ़ा।
रिलायंस बनी रही सबसे मूल्यवान कंपनी
मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही। इसके बाद भारती एयरटेल, HDFC बैंक, ICICI बैंक, SBI और TCS का स्थान रहा।





