वायरल हुआ रवि किशन का डांस वीडियो, पैपराजी के साथ थिरके अभिनेता; पीछे दिखे मुन्ना-गुड्डू

इन दिनों अपने वायरल डांस स्टेप्स और सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स को लेकर चर्चा में हैं। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पैपराजी के साथ अपने वायरल डांस स्टेप पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रवि किशन पैपराजी को गले लगाते हुए भी दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पीछे नजर आए मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित

वीडियो की खास बात यह रही कि रवि किशन के पीछे दिव्येंदु शर्मा और अली फजल भी नजर आए। दोनों अभिनेता मजेदार अंदाज में रवि किशन के डांस स्टेप्स को फॉलो करते दिखाई दिए। ‘मिर्जापुर’ में दिव्येंदु ने मुन्ना भैया और अली फजल ने गुड्डू पंडित का किरदार निभाया है।

मीम्स पर रवि किशन ने जताया था आभार

रवि किशन पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों, अंदाज और डांस स्टेप्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्होंने अपने वायरल मीम्स और Gen Z की क्रिएटिविटी पर खुशी जताते हुए युवाओं का आभार भी व्यक्त किया था।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवि किशन जल्द ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे। फिल्म में अली फजल और दिव्येंदु शर्मा समेत सीरीज के कई कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज 4 सितंबर 2026 तय है।

Related Articles

Back to top button