UP में हाईवे कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, लखनऊ-सीतापुर-बरेली मार्ग का 65 किमी हिस्सा होगा छह लेन

उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लखनऊ-सीतापुर-बरेली हाईवे (NH-30) को छह लेन करने की तैयारी है। पहले चरण में लखनऊ से सीतापुर तक के 65 किलोमीटर हिस्से को चार लेन से बढ़ाकर छह लेन किया जाएगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रस्ताव भेजने के साथ निर्माण के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दिए हैं।
65 किमी सड़क पर खर्च होंगे एक हजार करोड़
लखनऊ से सीतापुर तक 65 किलोमीटर हाईवे के चौड़ीकरण पर करीब 1,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। NHAI के मुख्य महाप्रबंधक गौतम विशाल चरण पहारी के मुताबिक, निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इन टेंडरों को खोला जाएगा।
लाखों लोगों को मिलेगा फायदा
इस परियोजना से लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, शाहजहांपुर और बरेली समेत कई जिलों के लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। लखनऊ से बरेली तक हाईवे की कुल लंबाई करीब 250 किलोमीटर है।
पहले चरण में लखनऊ रिंग रोड से सीतापुर तक के हिस्से को छह लेन करने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई है।
दूसरे चरण में सीतापुर से बरेली तक का हिस्सा
NHAI के अनुसार, अगले चरण में सीतापुर से बरेली तक के हिस्से को भी परियोजना में शामिल किया जा सकता है। पूरी परियोजना के बाद लखनऊ से





