पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, गोदाम गिरने से मची अफरा-तफरी; 21 लोगों को बचाया गया

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक ढह गया। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
प्रशासन के अनुसार, मलबे में अभी भी 40 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के समय गोदाम में कितने लोग मौजूद थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
घटना के बाद पुलिस, NDRF और सेना की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। गैस कटर की मदद से लोहे के पोल काटे जा रहे हैं, जबकि भारी मलबा हटाने के लिए क्रेन लगाई गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के समय गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई मजदूर गंभीर हालत में मलबे के नीचे फंसे मिले। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को SSKM ट्रॉमा केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है।
बचाव कार्य के दौरान एक मार्मिक घटना भी सामने आई। मलबे में फंसा एक मजदूर दर्द से कराहते हुए बचाव दल से अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा। स्थानीय युवक अंकित सिंह ने उसकी लोकेशन बताने में मदद की, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे निकालने के प्रयास तेज कर दिए।
राज्य सरकार ने लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526/22535185 जारी किए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी शुरू कर दी।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा





