स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को लेकर MCD सख्त, अवैध डेयरी संचालकों पर कार्रवाई

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित मुखानी क्षेत्र में मंगलवार को KVM स्कूल की बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्कूल भवन धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाल लिया और लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। स्कूल भवन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।
घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।





