प्रभसिमरन, गायकवाड़ और तिलक चमके, इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए के सामने रखा 295 रन का टारगेट

ट्राई नेशन वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए के सामने 294 रन का संशोधित लक्ष्य रखा है। दांबुला में खेले जा रहे मैच में बारिश के कारण लक्ष्य को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत संशोधित किया गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने 49 ओवर में 9 विकेट पर 349 रन बनाए। टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 84 रन, ऋतुराज गायकवाड़ ने 66 रन और कप्तान तिलक वर्मा ने 66 रन की शानदार पारियां खेलीं। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
प्रभसिमरन और वैभव ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। बाद में गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने पारी को संभालते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यांश शेडगे ने भी 40 रन का योगदान दिया।
अफगानिस्तान-ए की ओर से अब्दुल्लाह अहमदजई सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 5 विकेट झटके, जबकि फरमनुल्लाह सफी को 3 सफलताएं मिलीं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान-ए ने 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। कप्तान इमरान मीर और बहीर शाह क्रीज पर मौजूद हैं।





