AAP-TVK मॉडल पर नई पार्टी की अटकलें, अन्नामलाई के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीति गरमाई

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भाजपा छोड़ने के तुरंत बाद अन्नामलाई ने ‘इधु नम्मा इयक्कम’ (यह हमारा आंदोलन है) नाम से एक जन आंदोलन शुरू किया है, जिसे भविष्य में राजनीतिक दल में बदले जाने की संभावना जताई जा रही है।

अन्नामलाई के करीबी नेताओं का दावा है कि आंदोलन से लाखों लोग जुड़ चुके हैं और आने वाले महीनों में इन्हें प्रशिक्षित कर एक संगठित राजनीतिक शक्ति तैयार की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर तक इस पहल को पार्टी का स्वरूप दिया जा सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अन्नामलाई की नई राजनीतिक पारी तमिलनाडु की पारंपरिक द्रविड़ राजनीति को चुनौती दे सकती है। कुछ विशेषज्ञ इसे भाजपा की अप्रत्यक्ष रणनीति भी मान रहे हैं, जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि अन्नामलाई का फैसला पूरी तरह व्यक्तिगत है और उनके जाने से पार्टी संगठन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

तमिलनाडु में DMK, AIADMK और अभिनेता विजय की पार्टी TVK के बीच बढ़ती राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच अन्नामलाई की नई पहल को 2031 विधानसभा चुनाव के संभावित समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button