आधी रात युवक-युवती को साथ देखा, युवक की दाढ़ी-मूंछ और बाल काटे

युवती से मिलने आए एक युवक को आधी रात घर के पास देख ग्रामीणों ने पकड़ लिया और करीब पांच घंटे तक बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसकी दाढ़ी-मूंछ और बाल काट दिए गए। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार युवक देर रात युवती से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद युवक को पकड़कर एक जगह बंधक बना लिया गया। आरोप है कि रातभर उससे मारपीट की गई और अपमानित करने के लिए उसके बाल व दाढ़ी-मूंछ काट दिए गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाकर थाने लाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस वायरल वीडियो और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button