बाबोसा को श्रद्धांजलि, राजनाथ सिंह ने किया भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण

जोधपुर के रातानाडा चौराहे पर गुरुवार को पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। समारोह में रक्षा मंत्री Rajnath Singh, मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma और केंद्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने भैरोंसिंह शेखावत को जनसेवा, ईमानदार राजनीति और राजनीतिक शुचिता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ‘बाबोसा’ ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों और आमजन की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके सिद्धांत और कार्यशैली आज भी राजनीति में प्रेरणा का स्रोत हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भैरोंसिंह शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने उन्हें सुशासन और विकास की राजनीति का मजबूत चेहरा बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

Related Articles

Back to top button