कान फिल्म फेस्टिवल में हुमा कुरैशी का देसी अंदाज, बनारसी साड़ी में लूटी महफिल

Cannes Film Festival में बॉलीवुड अभिनेत्री Huma Qureshi का देसी अंदाज खूब चर्चा में है। कान फिल्म फेस्टिवल में हुमा कुरैशी बनारसी साड़ी पहनकर पहुंचीं, जहां उनका रॉयल और एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर छा गया।
हुमा ने पारंपरिक बनारसी साड़ी के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने मिनिमल मेकअप और ट्रेडिशनल जूलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया। फैंस उनके इस इंडियन अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले हुमा कुरैशी ब्लैक आउटफिट में ‘बॉस लेडी’ लुक में नजर आई थीं। वहीं अब बनारसी साड़ी में उनका अंदाज भारतीय संस्कृति और फैशन का खूबसूरत संगम माना जा रहा है। कान फिल्म फेस्टिवल 12 मई से शुरू हुआ है, जो 23 मई तक चलेगा।





