अनिल अंबानी समूह पर CBI का शिकंजा, कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 27,337 करोड़ रुपये के कथित बैंक और एलआईसी धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों पर छापेमारी की है। शनिवार को मुंबई में 17 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई।

सीबीआई की यह कार्रवाई रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों, उनके निदेशकों और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेजों की जांच के तहत की गई। जांच एजेंसी बैंक फंड के दुरुपयोग, कॉर्पोरेट गवर्नेंस में गड़बड़ी और निवेश से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला बैंकों और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को हजारों करोड़ रुपये के कथित नुकसान से जुड़ा है। जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही बताई जा रही है।

सीबीआई अधिकारियों ने फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन इस कार्रवाई को हाल के वर्षों की बड़ी वित्तीय जांचों में शामिल माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button