नौकरी का मौका: IFFCO में भर्ती प्रक्रिया जारी, डिग्री-डिप्लोमा धारक करें अप्लाई

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) की पारादीप यूनिट ने सहायक प्रशिक्षु (ऑपरेटर) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने 30 अप्रैल 2026 तक अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है या करने वाले हैं।
- शैक्षणिक योग्यता
- डिप्लोमा स्ट्रीम:
- AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से केमिकल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम डिप्लोमा
- सामान्य/ओबीसी: न्यूनतम 60% अंक
- एससी/एसटी: न्यूनतम 55% अंक
- बीएससी स्ट्रीम:
- UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc. (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स)
- सामान्य/ओबीसी: न्यूनतम 55% अंक
- एससी/एसटी: न्यूनतम 50% अंक
- आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु:
- सामान्य वर्ग: 27 वर्ष
- ओबीसी: 30 वर्ष (3 वर्ष की छूट)
- एससी/एसटी: 32 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
- वेतन और भत्ते
- प्रशिक्षण अवधि (1 वर्ष): ₹31,000 प्रति माह + भत्ते
- प्रशिक्षण के बाद: ₹34,000 से ₹64,000 प्रति माह (ग्रेड L0)
- चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी:
ऑनलाइन परीक्षा
साक्षात्कार
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार IFFCO की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।





