टिहरी हादसा: SDRF ने घायल को खाई से निकाला, चालक ने मौके पर तोड़ा दम

Tehri में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घुत्तू क्षेत्र के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर State Disaster Response Force (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने खाई में गिरे वाहन तक पहुंचकर घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायल की पहचान पूरन सिंह (55), निवासी ग्राम साथियाला, पट्टी भिलंगना, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। वहीं, चालक बॉबी (28), निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़, की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वाहन के साथ मौजूद एक खच्चर की भी जान चली गई।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े चार बजे SDRF को दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है।





