खीरी में Yogi Adityanath का ऐलान थारू परिवारों को मिला जमीन का मालिकाना हक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे पलियाकलां के चंदनचौकी में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर थारू जनजाति के हजारों परिवारों को जमीन का मालिकाना हक प्रदान किया।

इस दौरान पलिया तहसील के 34 गांवों के 4356 थारू परिवारों को करीब 538 हेक्टेयर जमीन के स्वामित्व संबंधी अधिकार पत्र वितरित किए गए। वर्ष 1976 से इन जमीनों का उपयोग कर रहे परिवार अब इसके वैध मालिक बन गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “सच्चा शासन वही होता है, जहां प्रजा सुखी रहे।” उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले गरीब और वंचितों की अनदेखी की गई, जबकि वर्तमान सरकार बिना भेदभाव के सभी को अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने करीब 1300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी सौंपी गईं।

सीएम ने सोशल मीडिया पर भी अपने दौरे की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Back to top button