शादी के बाद दुल्हन की अजीब मांग, घूंघट उठाने से पहले ही थम गया मामला

उत्तर प्रदेश के Agra के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने शादी के अगले ही दिन सुहागरात से पहले पति और ससुराल वालों के सामने 90 लाख रुपये नकद की मांग रख दी।

पीड़ित परिवार के अनुसार, इतनी बड़ी रकम तत्काल देने में असमर्थता जताने पर दुल्हन कथित तौर पर अपने गहने लेकर मायके चली गई। आरोप है कि इसके बाद दुल्हन के परिजन ससुराल पहुंचे और घर को बाहर से बंद कर दिया।

परिवार का यह भी आरोप है कि रुपये न मिलने पर पीएनजी गैस लाइन को नुकसान पहुंचाकर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गई। किसी तरह परिवार ने आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने दुल्हन और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button