उखरुल में तनाव बढ़ा, उग्रवादियों के हमले में BSF जवान शहीद

मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान Border Security Force (BSF) के कांस्टेबल मिथुन मंडल शहीद हो गए। 170वीं बटालियन के जवान मिथुन मंडल शाम करीब 4:30 बजे मोंगकोट चेपु क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें गोली लगी।

गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत इंफाल के रिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शहीद मिथुन मंडल पश्चिम बंगाल के भगजन टोला गांव के निवासी थे।

मुख्यमंत्री N. Biren Singh ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जवान का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। उग्रवादियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। कानून-व्यवस्था को देखते हुए इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, ककचिंग और बिष्णुपुर जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

वहीं, हींगगांग थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों पर हमला करने और हथियार छीनने की कोशिश के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button