चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को राहत 11 दिन बाद तिहाड़ जेल से मिली रिहाई

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे और अभिनेता बाबिल खान इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह थाईलैंड की पारंपरिक बॉक्सिंग तकनीक मुआई थाई की ट्रेनिंग लेते नजर आ रहे हैं। बॉक्सिंग रिंग में अभ्यास करते हुए बाबिल का जोश और समर्पण साफ दिखाई देता है, जिससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह किसी आगामी एक्शन रोल की तैयारी कर रहे हैं।
मुआई थाई थाईलैंड की प्रसिद्ध मार्शल आर्ट शैली है, जिसके लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस की जरूरत होती है। बॉलीवुड में इससे पहले अक्षय कुमार और विद्युत जामवाल जैसे अभिनेता भी इस तकनीक की ट्रेनिंग ले चुके हैं। अब बाबिल भी अपने एक्शन सीन्स को दमदार बनाने के लिए इस कला को सीख रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो बाबिल खान ने 2022 में नेटफ्लिक्स फिल्म कला से डेब्यू किया था, जिसके बाद वह वेब सीरीज द रेलवे मेन में नजर आए। उनकी हालिया साइबर थ्रिलर फिल्म लॉगआउट 2025 में रिलीज हुई। सोशल मीडिया पर सामने आए नए वीडियो के बाद माना जा रहा है कि बाबिल जल्द ही किसी एक्शन-आधारित प्रोजेक्ट में दिखाई दे सकते हैं।





