बाबिल खान बॉक्सिंग ट्रेनिंग में व्यस्त नए एक्शन रोल की तैयारी में सीख रहे मुआई थाई

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर आज, 18 फरवरी 2026 को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर विक्रांत ने सोशल मीडिया पर शादी की कई अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए पत्नी के लिए भावुक संदेश लिखा।

उन्होंने कैप्शन में शीतल को “ए1 फ्रॉम डे वन” बताते हुए अपनी जिंदगी का सबसे खास साथी बताया। कपल की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें सालगिरह की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विक्रांत और शीतल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2022 में हिमाचल प्रदेश में एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों अपनी सादगी भरी जिंदगी और मजबूत रिश्ते के लिए काफी पसंद किए जाते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत इन दिनों फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। यह फिल्म एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button