सीएम योगी का आगरा दौरा: SIR की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों संग अहम बैठक

खेरिया हवाई अड्डे पर भाजपा सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने सीएम योगी का स्वागत किया।

SIR और संगठनात्मक मुद्दों पर समीक्षा

सीएम योगी आयुक्त सभागार में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और अन्य प्रशासनिक मामलों पर विस्तृत समीक्षा कर रहे हैं। बैठक करीब दो घंटे चलने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, SIR की सुस्त प्रगति पर सीएम नाराजगी जता सकते हैं और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गति देने पर जोर देंगे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को नए मतदाता जोड़ने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगे।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

समीक्षा बैठक में आगरा मंडल के विभिन्न जनपदों के सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।
ANI द्वारा साझा किए गए वीडियो में सीएम योगी को जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए देखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button