उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लग सकती है मुहर, मिल सकती है बड़ी राहत

देहरादून में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

बैठक सुबह 11 बजे सचिवालय में शुरू होगी। बताया जा रहा है कि धामी कैबिनेट राज्य में कार्यरत 22,000 से अधिक उपनल कर्मचारियों को नियमित करने के प्रस्ताव पर निर्णय ले सकती है। इसके अलावा विभागों की नियमावली में संशोधन को भी मंजूरी मिलने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के लिए कई कल्याणकारी फैसलों को भी हरी झंडी दे सकती है। कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रिमंडल की ओर से लिए गए निर्णयों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button