काम पर गया युवक, बाहर खड़ी मोटरसाइकिल लेकर फरार हुए चोर

अलवर के सदर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित सुनील सैनी पुत्र रामजीलाल बुधवार शाम को सनराइज होटल के पास स्थित एक बिल्डिंग में काम करने गया था। उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल होटल के बाहर दुकान के पास खड़ी की थी। जब वह काम खत्म कर लौटा तो बाइक वहां नहीं मिली।
सुनील ने आस-पास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पास में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था। इसके बाद उसने सदर थाने में शिकायत दी, मगर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज नहीं किया। दो दिन बाद, शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है।





