भरतपुर में शराब की लत ने ली दो भाइयों की जान: 9 महीने में दोनों की मौत, घर में अब सिर्फ बुजुर्ग माता-पिता बचे

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र की भूदर कॉलोनी में शराब के अत्यधिक सेवन से एक और युवक की मौत हो गई। शुक्रवार रात 32 वर्षीय संजू सैनी पुत्र छोटे लाल सैनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संजू लंबे समय से बीमार था और उसे पीलिया की शिकायत थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार पर यह दूसरा बड़ा सदमा है। करीब नौ महीने पहले संजू के बड़े भाई की भी शराब पीने से मौत हो गई थी। दोनों ही अविवाहित थे। पिता छोटे लाल सैनी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अब दोनों बेटों के निधन के बाद घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा।

पड़ोसियों ने बताया कि दोनों भाई नियमित रूप से अत्यधिक शराब का सेवन करते थे। अब बुजुर्ग माता-पिता पूरी तरह अकेले हो गए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद पिता ने स्वयं बेटे को मुखाग्नि दी।

Related Articles

Back to top button