अलवर में युवक को घर से घसीटकर पीटा: पुराने केस में समझौते के लिए बना रहे थे दबाव

अलवर जिले के बड़ौदा मेव थाना क्षेत्र के इमलाली गांव में गुरुवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। 50 वर्षीय मनोहरी अपने घर में सो रहा था, तभी तीन लोग घर में घुसे और पुराने केस में पैसे लेकर समझौता करने का दबाव बनाने लगे।

मनोहरी के इंकार करने पर आरोपियों ने उसे घर से बाहर खींच लिया और लाठी-फर्सी से बेरहमी से पीटा। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में मनोहरी को अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी सत्या, चरण और आकाश से पहले भी विवाद हो चुका है। इसी मामले में थाने में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने घटना की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button