तेज धार और फिसलती बाइक बनी जानलेवा, स्थानीय प्रशासन ने सतर्क रहने की दी चेतावनी

राजस्थान के बालोतरा जिले में शनिवार सुबह एक महिला और पुरुष लूणी नदी की रपट पार करते समय बह गए। बाइक पर सवार लालाराम (34) और देवु देवी (30) सरली कला से जसोल की ओर जा रहे थे। नदी का बहाव तेज होने के कारण दोनों पानी में बह गए।

सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस और स्थानीय तैराकों की टीम रस्सियों की मदद से नदी में उतरी और 20 मिनट में दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। घटना के बाद एसडीएम अशोक कुमार और डीएसपी सुशील मान सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बार-बार ऐसी घटनाओं के बावजूद रपट पर ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जा रही। इसी जगह 28 अगस्त को एक जीप दुर्घटना में छह लोग बह गए थे, जिसमें 8 महीने का बच्चा भी शामिल था।

Related Articles

Back to top button