विजय की रैली में मची भगदड़ में 41 की मौत, 60 से अधिक घायल

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय की रैली के दौरान 27 सितंबर को हुई भगदड़ की जांच में तेजी आ गई है। शनिवार को पुलिस ने उस समय ड्यूटी पर तैनात सरकारी और निजी एंबुलेंस चालकों से पूछताछ की। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वेलुसम्यपुरम में हुए इस हादसे के दौरान मौजूद 5–6 एंबुलेंस चालक जांचकर्ताओं के सामने पेश हुए। उनसे पूछा गया कि उन्हें किसने बुलाया था, कितनी कॉल अस्पतालों से आईं और कितनी गाड़ियां सेवा में लगाई गईं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डेविडसन देवसिरवत्थम ने बताया कि टीवीके की ओर से उपलब्ध कराई गई पांच एंबुलेंस पुलिस निवास के पास खड़ी थीं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने स्थानीय थाने को माइक्रोफोन से सूचना दी और अमरावती अस्पताल से करीब 10 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं।

Related Articles

Back to top button