रेलवे विभाग ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, जूनियर इंजीनियर समेत कई पद खाली

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 2,570 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती अभियान अक्तूबर 2025 के अंत से शुरू होगा और उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in
पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन तिथि

आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2025 से शुरू होकर 30 नवंबर 2025 तक चलेगी। विस्तृत अधिसूचना आवेदन शुरू होने से पहले जारी की जाएगी, जिसमें पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां दी जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • JE और DMS: डिप्लोमा या बीई/बीटेक (इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित विषय)
  • CMA: स्नातक (ग्रेजुएशन) में भौतिकी और रसायन शास्त्र

आयु सीमा

1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

वेतनमान और भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-6 पर ₹35,400 मासिक वेतन मिलेगा, साथ ही रेलवे की अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती चार चरणों में पूरी होगी:

  1. CBT-I
  2. CBT-II
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
  4. मेडिकल टेस्ट

CBT-I में सफल उम्मीदवारों को CBT-II के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस और दस्तावेज़ जांच के बाद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button