भाजपा की प्रदेश कार्यशाला आज, मिशन 2027 में हैट्रिक जीत पर चर्चा

भाजपा आज बुधवार को अपनी प्रदेश कार्यशाला आयोजित कर रही है, जिसमें मिशन 2027 में हैट्रिक जीत हासिल करने की रणनीति पर चर्चा होगी। यह कार्यशाला राजधानी कुआंवाला के एक निजी संस्थान में आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित समस्त नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर चौहान ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य एजेंडा 2027 के मिशन हैट्रिक और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसमें बूथों तक पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाने, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नई जनप्रतिनिधियों की टीम का उपयोग, सरकार की उपलब्धियों का प्रचार, और संगठन के प्रकोष्ठों एवं मोर्चों की इकाइयों का गठन शामिल है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यशाला के बाद पार्टी की नई प्रदेश टीम मिशन 2027 की तैयारियों में जुट जाएगी। वहीं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को दैवीय आपदा सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे हैं और जनता की सेवा में सक्रिय हैं।

Related Articles

Back to top button