‘आईएसआई के बुलावे पर पाकिस्तान गए थे गोगोई, हमारे पास सारे सबूत’, सीएम सरमा का कांग्रेस सांसद पर आरोप

गुवाहाटी: असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई आईएसआई के बुलावे पर पाकिस्तान गए थे। उन्होंने पाकिस्तान की संस्था के साथ मिलकर काम किया। हमारे पास सारे सबूत हैं। हम 10 सितंबर तक हर सबूत पेश करेंगे।

एक कार्यक्रम में सरमा ने कहा कि गौरव गोगोई आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। मैं यह पहली बार कह रहा हूं। हमारे पास इसके दस्तावेज हैं। वह पर्यटन के उद्देश्य से नहीं गए थे। वह निश्चित रूप से प्रशिक्षण लेने के लिए वहां गए थे। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता पाकिस्तान सरकार के सीधे निमंत्रण पर वहां गए थे और यह खतरनाक है।

उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तानी संस्था के साथ मिलकर काम कर रहे थे। गृह विभाग कब निमंत्रण भेजता है? यह केवल प्रशिक्षण देने के लिए होता है विदेश विभाग या किसी विश्वविद्यालय से निमंत्रण पूरी तरह से अलग बात है। यह विदेशी मामलों या सांस्कृतिक विभागों से नहीं था। वह पाकिस्तान के गृह विभाग से सीधे निमंत्रण पर वहां गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button