प्रदूषण से कब मिलेगी राहत? दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद तक हवा की गुणवत्ता खराब, सांस लेना मुश्किल

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से लोगों को मामूली राहत मिली है। राजधानी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से नीचे आ गया है, हालांकि हवा अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मंगलवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 238 दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा में यह 178 और गाजियाबाद में 187 रहा। इन दोनों शहरों में हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300 के पार
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग रहा। चांदनी चौक में AQI 312, आईटीओ में 328 और नॉर्थ कैंपस में 305 दर्ज किया गया। वहीं, डीटीयू में 298, पंजाबी बाग में 276, आईआईटी दिल्ली में 280 और बवाना में 272 एक्यूआई रहा।
इसके अलावा आनंद विहार में 211, अशोक विहार में 221, अलीपुर में 231, आया नगर में 250, जहांगीरपुरी में 255, मुंडका में 257 और रोहिणी में 249 एक्यूआई दर्ज किया गया।
नोएडा के सेक्टर-62 में सबसे ज्यादा प्रदूषण
नोएडा में औसत एक्यूआई 178 दर्ज किया गया, लेकिन कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर अधिक रहा। सेक्टर-62 में एक्यूआई 329 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं, सेक्टर-150 में 217, सेक्टर-39 में 167, सेक्टर-116 में 136, सेक्टर-125 में 143 और सेक्टर-110 में 124 एक्यूआई रहा।
गाजियाबाद में गोविंदपुरम की हवा सबसे बेहतर
गाजियाबाद का औसत एक्यूआई 187 दर्ज किया गया। शहर के गोविंदपुरम में सबसे कम 61 एक्यूआई रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। वहीं, डासना में 253, लोनी में 216, वेव सिटी में 211, वसुंधरा में 199, संजय नगर में 165 और इंदिरापुरम में 140 एक्यूआई दर्ज किया गया।
जानिए AQI की कौन-सी श्रेणी कितनी खतरनाक
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के जरिए हवा में प्रदूषण के स्तर का पता लगाया जाता है। इसे छह श्रेणियों में बांटा गया है:
- 0 से 50: अच्छा
- 51 से 100: संतोषजनक
- 101 से 200: मध्यम
- 201 से 300: खराब
- 301 से 400: बेहद खराब
- 401 से 500: गंभीर
दिल्ली का औसत एक्यूआई भले ही 300 से नीचे आया है, लेकिन कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर अब भी बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। ऐसे में लोगों को प्रदूषण के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।





