रोहित शेट्टी ने ओरी संग दिए पोज, खतरों के खिलाड़ी 15 के सेट से सामने आईं खास तस्वीरें

रोहित शेट्टी इन दिनों स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी भी बतौर प्रतिभागी नजर आ रहे हैं। शो के सेट से ओरी और रोहित शेट्टी की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

रोहित शेट्टी ने दिया ओरी का सिग्नेचर पोज

ओरी ने रविवार को तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की। इनमें वह रोहित शेट्टी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि रोहित शेट्टी ने तस्वीरों में ओरी के आइकॉनिक सिग्नेचर पोज को भी कॉपी किया।

तस्वीरों में ओरी के आउटफिट ने भी लोगों का ध्यान खींचा। वह वाइब्रेंट कलर की टीशर्ट और डेनिम शर्ट में नजर आए।

ओरी ने कहा- यह सम्मान की बात है

तस्वीरें शेयर करते हुए ओरी ने रोहित शेट्टी को संबोधित करते हुए लिखा कि उन्होंने ओरी का ओरिजनल पोज दिया, जो उनके लिए सम्मान की बात है।

ओरी की डिमांड पर हुआ फोटोशूट

बताया गया कि यह स्पेशल फोटोशूट ओरी की डिमांड पर किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ओरी रोहित शेट्टी से उनके साथ फोटो क्लिक कराने की बात कहते दिखाई देते हैं। इसके बाद रोहित ने उन्हें अपने पास बुलाया और साथ में फोटो खिंचवाई।

फोटोशूट के दौरान रोहित शेट्टी ने ओरी का सिग्नेचर पोज दिया। यह देखकर सेट पर मौजूद बाकी प्रतिभागी भी हंसने लगे। इस दौरान सेट पर काफी मजेदार माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button