यूपी के बरेली को मिलेगा प्रतिष्ठित राजभाषा सम्मान, अमित शाह के हाथों मुंबई में होगा पुरस्कार वितरण

राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रभावी एवं व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए बरेली जिले को केंद्र सरकार का सर्वश्रेष्ठ राजभाषा पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 सितंबर को नवी मुंबई के वाशी स्थित सिडको सभागार में आयोजित हिंदी दिवस एवं अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन के दौरान यह सम्मान प्रदान करेंगे।
यह सम्मान बरेली की आयकर आयुक्त ज्योत्सना जौहरी प्राप्त करेंगी। पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए वह आयकर अधिकारी राजीव मिश्रा और नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सचिव रहमत इस्लाम के साथ मुंबई रवाना हो चुकी हैं।
60 विभागों के कार्यालय समिति के सदस्य
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति में केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। बरेली में समिति के अध्यक्ष कार्यालय की जिम्मेदारी आयकर विभाग को दी गई है। वर्तमान में जिले के करीब 60 विभागों के कार्यालय समिति के सदस्य हैं।
समिति की ओर से वर्ष में दो प्रमुख बैठकों का आयोजन किया जाता है। बरेली को यह प्रतिष्ठित सम्मान हिंदी के प्रचार-प्रसार और प्रशासनिक कामकाज में हिंदी के प्रभावी व निरंतर इस्तेमाल के लिए किए गए कार्यों के आधार पर दिया जा रहा है।
हिंदी के प्रयोग को मिलेगा और प्रोत्साहन
इस पुरस्कार से जिले में राजभाषा हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाले





