देहरादून बैंककर्मी फायरिंग का खुलासा: पूर्व प्रेमिका ने पांच लाख में कराया हमला, शूटर समेत तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शनिवार को दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। खेलते समय पैर फिसलने से दोनों तालाब के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हादसा तालगांव क्षेत्र के सुल्तानपुर मजरा शरीफपुर तलहा गांव में हुआ। मृतकों की पहचान पांच वर्षीय मोहम्मद वैफ पुत्र हारून और छह वर्षीय मरिया पुत्री मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है। दोनों गांव के दक्षिण दिशा में स्थित तालाब के पास खेल रहे थे।

खेलते समय तालाब में गिरे

बताया गया कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब के किनारे पहुंच गए। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से दोनों पानी में गिर गए। तालाब में पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकलवाए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव में पसरा मातम

दो मासूमों की एक साथ मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है।

कोतवाली प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button