टाटा ग्रुप में बढ़ा विवाद: TEDT ने कानूनी खर्च उठाने से किया इनकार, चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति से जुड़ा मामला

इंजीनियरिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एचआईटीईएस (HITES) में भर्ती का मौका है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन HITES इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड ने 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें चीफ मैनेजर, सीनियर ऑपरेशन मैनेजर और ऑपरेशन मैनेजर के पद शामिल हैं।

इन पदों पर नियुक्तियां निर्धारित अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर होंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अक्तूबर 2026 शाम छह बजे तक HITES की आधिकारिक वेबसाइट hllhites.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

21 पदों पर होगी भर्ती

HITES की इस भर्ती में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट-डिजाइन और डेवलपमेंट से जुड़े पद शामिल हैं।

  • सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (स्ट्रक्चरल) – 1 पद
  • सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (एचवीएसी) – 1 पद
  • सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) – 1 पद
  • सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (प्लंबिंग) – 1 पद
  • ऑपरेशन मैनेजर (बीएमई) – 2 पद
  • ऑपरेशन मैनेजर (क्वांटिटी सर्वेयर) – 2 पद
  • चीफ मैनेजर (सिविल) – 3 पद
  • सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (एमईपी) – 5 पद
  • ऑपरेशन मैनेजर (सिविल) – 5 पद

कुल पद: 21

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (स्ट्रक्चरल) पद के लिए एमई/एमटेक (स्ट्रक्चरल) और कम से कम छह वर्ष का संबंधित अनुभव मांगा गया है। एचवीएसी और इलेक्ट्रिकल पदों के लिए संबंधित विषय में बीई/बीटेक के साथ छह वर्ष का अनुभव जरूरी है।

सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (प्लंबिंग) के लिए सिविल या मैकेनिकल में बीई/बीटेक और छह वर्ष का अनुभव चाहिए। वहीं चीफ मैनेजर (सिविल) पद के लिए सिविल में बीई/बीटेक और कम से कम 10 वर्ष का संबंधित अनुभव निर्धारित है।

ऑपरेशन मैनेजर के पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक या डिप्लोमा मांगा गया है। डिग्री धारकों के लिए तीन वर्ष और डिप्लोमा धारकों के लिए 10 वर्ष का अनुभव जरूरी है। सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (एमईपी) के लिए इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल में बीई/बीटेक और छह वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

कितनी होनी चाहिए आयु?

चीफ मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 47 वर्ष निर्धारित है। सीनियर ऑपरेशन मैनेजर के स्ट्रक्चरल, एचवीएसी, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है।

सीनियर ऑपरेशन मैनेजर (एमईपी) के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय है। ऑपरेशन मैनेजर पदों पर डिग्री धारकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और डिप्लोमा धारकों की 45 वर्ष होगी। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन

  • चीफ मैनेजर: 29,100 से 54,500 रुपये
  • सीनियर ऑपरेशन मैनेजर: 24,900 से 50,500 रुपये
  • ऑपरेशन मैनेजर: 20,600 से 46,500 रुपये

कैसे होगा चयन?

आवेदनों की शुरुआती जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें साक्षात्कार या स्किल असेसमेंट के लिए बुलाया जा सकता है।

आवेदनों की संख्या के आधार पर कंपनी लिखित परीक्षा, प्रारंभिक साक्षात्कार, ग्रुप डिस्कशन (GD) या इनके संयोजन का आयोजन भी कर सकती है। केवल निर्धारित योग्यता पूरी करने से इंटरव्यू के लिए चयन सुनिश्चित नहीं होगा।

अंतिम चयन प्रमाणपत्रों के सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। जरूरत के अनुसार इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार को उसके आवेदन किए गए पद से निचले स्तर का पद भी दिया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन?

  • HITES की आधिकारिक वेबसाइट hllhites.com पर जाएं।
  • करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन में भर्ती का नोटिफिकेशन खोलें।
  • संबंधित पद के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में दर्ज जानकारी जांचकर उसे ऑनलाइन सबमिट करें।

आवेदन की अंतिम तारीख: 10 अक्तूबर 2026, शाम 6 बजे।

Related Articles

Back to top button