Yogi Adityanath की गो संरक्षण पर अहम बैठक, फरसा वाले बाबा की मौत के बाद बढ़ी हलचल

राजधानी Lucknow में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गो संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक उनके सरकारी आवास पर आयोजित की जा रही है, जिसमें राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं।

बैठक में पशुधन मंत्री Dharampal Singh, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव समेत अन्य उच्च अधिकारी मौजूद हैं। इसके अलावा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए हैं।

योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा

सूत्रों के अनुसार, बैठक में गो संरक्षण से जुड़ी मौजूदा योजनाओं, गौशालाओं की स्थिति और व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जा रही है। साथ ही, गोवंश की सुरक्षा को लेकर नए कदमों और सख्त निगरानी पर भी चर्चा होने की संभावना है।

फरसा वाले बाबा की मौत के बाद बढ़ी अहमियत

यह बैठक मथुरा में “फरसा वाले बाबा” की मौत के बाद हो रही है, जिसके चलते इसे और भी संवेदनशील माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके में लोगों का आक्रोश सामने आया है और लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

प्रशासन अलर्ट मोड में

स्थिति को देखते हुए सरकार और प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। माना जा रहा है कि बैठक के बाद अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए गो संरक्षण को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके।

Related Articles

Back to top button