फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर मांगता था रिश्वत, CBI ने आगरा से किया गिरफ्तार

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गांव में मानसिक रूप से बीमार 30 वर्षीय युवती रूबी की घर में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में बीमारी और देखभाल के अभाव को मौत की वजह माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि रूबी अपने कमरे में मृत पड़ी है। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि उसका शरीर बेहद कमजोर था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसका वजन करीब 30 किलोग्राम रह गया था।
ग्रामीणों ने बताया कि रूबी के माता-पिता की करीब दो वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह अपने भाइयों के साथ रहती थी। रूबी मानसिक रूप से बीमार थी और उसे समय-समय पर दौरे पड़ते थे। उसका छोटा भाई सिलेंडर चोरी के एक मामले में करीब डेढ़ साल से जेल में है, जबकि बड़ा भाई नशे का आदी होने के कारण अक्सर घर से बाहर रहता था।
पड़ोसियों का कहना है कि रूबी कई दिनों से घर में अकेली थी और उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। शनिवार शाम उसे आखिरी बार घर के बाहर बैठा देखा गया था। रविवार सुबह जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोस की महिलाओं ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर अंदर जाकर देखा तो वह मृत मिली।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती लंबे समय से बीमार थी और उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।





