श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार, ट्रक की टक्कर से छह लोगों की जान गई

Karnataka के कोप्पल जिले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। तुंगभद्रा पुल पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा मुनीराबाद थाना क्षेत्र में हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली पुल से नीचे जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button