दिल्ली-गुड़गांव से आए टूरिस्ट हुए रोमांचित, सैरिस्का में बाघिन ST-9 भी दिखाई दी

सरिस्का टाइगर रिज़र्व में टाइगर–टाइग्रेस की संख्या बढ़ने के साथ ही पर्यटकों को लगातार रोमांचक साइटिंग मिल रही है। रविवार सुबह सफारी पर निकले टूरिस्टों को सरिस्का के सबसे ताकतवर बाघ ST-2304 का दर्शन हुआ।
काला कुआं–बड़ा छिला क्षेत्र में बाघ झाड़ियों से निकलकर ट्रैक पर आ गया और जिप्सियों के आगे चलते हुए आराम से लंबी सैर करता रहा। टाइगर को इतनी नज़दीक से देखकर पर्यटक बेहद उत्साहित दिखे और इस पल को कैमरों में कैद किया।

शनिवार शाम भी रहा रोमांचक

शनिवार शाम दिल्ली–गुड़गांव से आए करीब 32 पर्यटकों को इवनिंग सफारी के आखिरी मिनटों में टाइग्रेस ST-9 की दुर्लभ साइटिंग हुई। सफारी खत्म होने में सिर्फ 10 मिनट बचे थे, तभी बाघिन काला कुआं इलाके में नजर आई। वह उस दौरान पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इस अनोखे पल को टूरिस्टों ने उत्साह के साथ रिकॉर्ड किया।

लगातार दूसरे दिन टाइगर और टाइग्रेस की ऐसी शानदार साइटिंग ने वन्यजीव प्रेमियों में खासा उत्साह भर दिया है।

Related Articles

Back to top button