टक्कर इतनी जबरदस्त कि चालक की मौके पर मौत, वकील सुरक्षित

अलवर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण उसका वाहन पीछे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया।

घटना रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल होकर अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की पहचान समीम बेग (30) पुत्र सब्बीर बेग, निवासी ग्राम बालेली, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह यमुनानगर (हरियाणा) से मुंबई (ठाणे) प्लाईबोर्ड लेकर जा रहा था। हादसे के समय ट्रक में उसके साथ कंडक्टर सीट पर बैठे वकील बेग बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

परिजनों के अनुसार, समीम दो बच्चों के पिता और दो भाइयों में सबसे बड़े थे। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button